
Why is Tik Tok so popular? जानिए Hindi में – Tik Tok का craze आजकल हर इंसान के सिर चढ़ कर बोल रहा है। चाहे वो बच्चा हो या जवान, हर कोई इस app का दीवाना बना हुआ है। और lockdown में तो इसका craze दुगना हो गया है। Tik Tok ने जितनी जल्दी popularity हासिल की है शायद ही किसी दूसरी app ने हासिल की है। चाहे तो आप compare करके देख सकते है। तो ऐसा क्या है इस app में जो हर दूसरा इंसान इसका दीवाना बना हुआ है। चलिए जानते है।
Tik Tok
Tik Tok एक Chinese app है जिसे 2016 में bytedance ने बनाया था। अगर इसकी popularity की बात करें तो आप playstore पर जाकर देख सकते है की इसे 1 billion से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है और लगभग 150 से ज्यादा देशों में इस app के user मौजूद है।

Bytedance जो इस app की निर्माता है अगर इस कंपनी के revenue के बात करें तो May 2020 में इस company ने 100 billion dollor का mark क्रॉस कर लिया है। Tik tok को बनाने से पहले bytedance ने Musical.y company को acquire किया था और फिर अपनी app douyin को Musical.y के साथ मिलाकर Tik Tok लांच किया।
Tik Tok की strength
अगर सही शब्दों में बात करें तो tik tok की असली ताकत user को बांधे रखना है, चाहे वो existing user हो या नया user.
Tik Tok सिर्फ 15 सेकंड के video ही दिखाता है और इसका वीडियो दिखाने का तरीका बाकि app से अलग है। ये सीधा full screen पर चलता है, जबकि बाकि सारे app के video horizontal चलते है। Video के सीधा चलने से user को स्क्रीन बड़ी दिखाई पड़ती और video content clear दिखाई देता है जो user को अच्छा experience feel कराता है।
इन 15 सेकंड में user ना कोई add देख पाता है ना कोई promotion जैसा की बाकि platforms पर होता है , वह सिर्फ वीडियो ही देख पाता है। और अगर video पसंद आये तो उसे बिना रुके बार बार देख सकता है। अगर पसंद नहीं आया तो just swipe और अगला वीडियो तैयार।
इसका algorithm इतना सटीक और सही है की ये बिना किसी formality और user के interest को जाने बिना ही video streaming शुरू कर देता है। और user के behavior के अनुसार ही video दिखाता है। और अगले video में क्या नया आने वाला है इसकी curiosity जगा के रखता है। जिसके कारण user लगातार इस app के साथ बंधा रहता है।
App मैं मौजूद filter और sticker इसकी खूबी को ओर बढ़ा देते है जिससे user को video बनाने में आसानी होती है।
Marketing Strategy
कुछ time पहले आपने अगर bollywood film बाला देखी हो तो आपने देखा होगा की कैसे इस film के stars ने same to same app की promotion की थी। और हम सब जानते है की बॉलीवुड एक बहुत बड़ा platform है अपने product को प्रमोट करने का।
कईं press release में बताया गया है की tik tok से आप famous हो सकते है और पैसा कमा सकते है। और ऐसा हो भी रहा है। Tik tok अपने user को नए content के साथ video डालने के लिए encourage करता है और अपने followers में शेयर करने को कहता है। जिससे उनकी popularity बढ़ती है और app की rating भी।
टिक टॉक पर रोज़ाना कईं ऐसे challenge चलते रहते है जिसमें लोग एक दूसरे को एक challenge देते हैं और उसे करने को कहते है जिससे app की marketing होती है और popularity बढ़ती है।
Parental control

Tik tok पर काफ़ी adult content आ जाने से कईं parents परेशान हो गए थे की कैसे अपने बच्चे की tik tok पर video देखने के content को control करें। इसी के solution के लिए Tik tok ने कुछ समय पहले parental control method लांच किया है। जिससे parents अपने बच्चों के video content को कंट्रोल कर सकते है। यह भी एक कारण है जो इसकी popularity को बढ़ाता है।
Simplest way to become Star
जब आप tik tok open करते है तो लोग आपको famous songs पर lip sync करते दिखते है। और अपने school life पर, crush पर friends पर video share करते रहते है। कुछ video इतने viral हो जाते है की एक ordinary सा दिखने वाला लड़का रातों रात social media star बन जाता है। 15 second के video में इतनी popularity हासिल करने में कोई ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती, बस अच्छा content तैयार करना है और वीडियो upload करनी है और अगर video popular को गई तो आप स्टार बन सकते है।
Conclusion
Tik Tok बहुत ही काम समय में short term entertainment का जरिया बन चूका है। Tik Tok ने रोज़ाना नए और funny content ढूंढने वालों की मुश्किल आसान कर दी है जो काम समय में ज्यादा entertainment चाहते है।
Friends अगर आपको हमारा ये article Why is Tik Tok so popular? पसंद आया है तो please इसे अपने friends, relatives और आस पड़ोस में जरूर share करें। ताकि उन तक भी ये जानकारी पहुंच सके। और अगर आपका इस article को लेकर कोई सुझाव है या आपको कोई नई जानकारी हासिल करनी है तो कृपया हमें comment करके जरूर बताएं। हमें इंतज़ार रहेगा।